By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Fatehpur

श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/07/18 at 3:25 AM
MADHAV NISHAD Published July 18, 2026
Share
SHARE

“सेफ्टी फर्स्ट” की अवधारणा के अनुरूप हों श्रावण मास मेले की सभी तैयारियां : डीएम

30 जुलाई से प्रारम्भ होगा श्री लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला, 2 से 24 अगस्त तक चार प्रमुख सोमवारी एवं 13-14 सितंबर को भादों कजरी तीज मेला आयोजित होगा

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 15 जुलाई। आगामी श्री लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को महादेवा मंदिर परिसर का व्यापक एवं गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, निर्माण कार्यों, विद्युत व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास मेले की सभी तैयारियां “सेफ्टी फर्स्ट” की अवधारणा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर के लिए लगाई गई सुरक्षा बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग पर्याप्त मजबूत न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास प्रारम्भ होने से पूर्व सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए मजबूत एवं सुरक्षित बैरिकेडिंग तत्काल स्थापित की जाए।

निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों से निकला मलबा अब तक मंदिर परिसर में पड़े रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल मलबा हटाने तथा सभी गड्ढों की मजबूत फेंसिंग कर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा अथवा दुर्घटना की संभावना न रहे।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार एवं उसके पूर्व रविवार को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेले के प्रारम्भ होने से दो दिन पूर्व सभी दुकानों एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शनों का अनिवार्य रूप से विद्युत सुरक्षा ऑडिट कर लिया जाए तथा सभी कमियों को समय रहते दूर किया जाए।

उन्होंने उपजिलाधिकारी रामनगर एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि श्रावण मास मेले में श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन रिस्पांस व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में दर्शन कर सके।

उल्लेखनीय है कि लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला-2026 का आयोजन 30 जुलाई से प्रारम्भ होकर 28 अगस्त 2026 तक होगा। मेले की चार प्रमुख सोमवारी क्रमशः 2-3 अगस्त, 9-10 अगस्त, 16-17 अगस्त तथा 23-24 अगस्त को आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त भादों कजरी तीज (हरतालिका) मेला 13 एवं 14 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार से एक दिन पूर्व रविवार की सायंकाल से ही दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन प्रारम्भ हो जाता है, जिसके दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता, सीएमओ डॉ रंजन गौतम, निवर्तमान विधायक रामनगर श्री शरद अवस्थी, रिसीवर मन्दिर,एएमए जिलापंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

महिला शक्ति ही 2027 की जीत की कुंजी, हर बूथ पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

फतेहपुर: किशनपुर-रायपुर भसरौल मार्ग पर जलभराव बना हादसों का कारण, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे

एक माह के भीतर ही नया खारिंजा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

सीएम डैशबोर्ड के राजस्व बिंदुओं, वसूली एवं राजस्व वादों की डीएम ने की समीक्षा

काज़ीपुर में गूंजी सफीर-ए-अज़ा सैय्यद अमीर हसन आमिर की सदाएं, दर्दभरे नौहों से अश्कबार हुए हजारों अज़ादार

MADHAV NISHAD July 18, 2026 July 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव सम्पन्न, उत्कृष्ट बच्चों व शिक्षकों का हुआ सम्मान

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar March 10, 2026
टीकर हत्याकांड में चौथे आरोपी का सरेंडर, पांचवां अब भी फरार
20 मई से के पी एन सीजन 14 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
काज़ीपुर में गूंजी सफीर-ए-अज़ा सैय्यद अमीर हसन आमिर की सदाएं, दर्दभरे नौहों से अश्कबार हुए हजारों अज़ादार
फतेहपुर के रिठवां में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की जयंती !!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?