खखरेरु फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश जारी किया जाता है लेकिन इसके बावजूद थाना क्षेत्र में कहीं न कहीं अपराधिक घटनाएं होती रहती है जब चौकीदार सुरक्षित नहीं हैं तो आम जन मानस का क्या हाल होगा अन्दाजा लगाया जा सकता है प्राप्त जानकारी के अनुसार मितलू पासी पुत्र भुल्लू निवासी भदौहा ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मैं गांव का चौकीदार हूं गांव के प्रधान पति सुनील तिवारी उर्फ सोनू मुझसे पुरानी रंजिश रखते हैं इसी रंजिशन के चलते 27 जनवरी को रात्रि लगभग दस बजे जब मेरे घर के लोग खाना खा रहे थे तभी सुनील तिवारी व उसका साथी कपिल पान्डे असलहा लेकर मेरे घर के अन्दर घुस आए और यह कहते हुए कि चुनाव आ गया है अब हम तुझको सही कर देंगे मार पीट करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगे जिससे मेरी पत्नी को भी चोटें आई हैं मेरे बीच बचाव करने पर सुनील तिवारी ने अपने असलहा से मुझ पर फायरिंग कर दिया मैं दूसरी तरफ मुड़ गया जिससे गोली सीधे निकल गयी और मेरी जान बच गयी यह सब शोर शराबा सुनकर मेरे परिवार के लोग आ आए जिससे दोनों परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बिद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है जांच उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
Leave a comment
