समाज कल्याण अधिकारी ने फर्जी कोर्स कोर्डिनेटर को किया निष्कासित
फर्जी कोर्स कोर्डिनेटर दो सालों से प्रतियोगी परीक्षार्थियों के भविष्य से करता रहा खिलवाड़ शासन की आंखों में झोंकी धूल
विगत दिनों सुर्खियों में आए मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना भर्ती घोटाला मामले में समाज कल्याण मंत्री के गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराते ही फर्जी तरीके भर्ती कोर्स कोआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत 48 अभ्यर्थियों में मानो खलबली सी मच गई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ फर्जी कोर्स कोऑर्डिनेटर्स अपने बाबुओं व कंप्यूटर ऑपरेटर्स से मिलीभगत करके अपना साक्षात्कार पत्र स्वयं गायब करा दिए हैं। जिससे गिरफ्तारी से बच सकें।
फतेहपुर के फर्जी तरीके भर्ती कोर्स कोऑर्डिनेटर “आनन्द कुमार त्रिपाठी” को टर्मिनेट कर कार्यमुक्त कर दिया गया है।
लोकसेवा आयोग के सत्यापन में इनका साक्षात्कार पत्र फर्जी व एडिटिंग पाया गया जो कि एक गम्भीर अपराध है जो 420 की श्रेणी में आता है। अब देखना यह है सरकार की आंखों में धूल झोंकने वाले फर्जी कोर्स कोआर्डिनेटरों पर प्रशासनिक स्तर पर होगी कार्रवाई या फिर दबदबा बना रहेगा?


