खखरेरु फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश जारी किया जाता है लेकिन स्थानीय पुलिस मारपीट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है क्षेत्र में कहीं न कहीं मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं ऐसा ही एक मामला कश्बा खखरेरु का प्रकाश में आ रहा है जहां के कौशर पुत्र स्व ०मो०अली ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि 9दिसम्बर को सुबह लगभग सात बजे अपने पुराने घर से नए घर जा रहा था तभी पुरानी रंजिश के चलते अनीस अहमद पुत्र स्व०वकील अहमद व जब्बार अली पुत्र स्व०अकबर अली व नफीस अहमद पुत्र अनीस अहमद व मुस्तफा उर्फ दरोगा पुत्र स्व०नवाब निवासी खखरेरु मुझे लाठी डन्डों से मारने पीटने लगे जिससे मेरे दाहिने हाथ व पैर में काफी चोट है और गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देकर चले गए इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बिद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा लिखा जा रहा है


