फतेहपुर सादर अवगत कराना है कि थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा आज रात्रि को थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निरखी रोड पर वहद ग्राम चन्दीपुर पर हुई मुठभेड़ के दौरान मु0अ0सं0 80/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त हफीज पुत्र अफसर अली निवासी चन्दीपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 45 वर्ष, के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर तमंचे की नाल में फँसा, 01 अदद लोहे का चापड़ व एक अदद लकड़ी ठीहा बरामद। प्रकरण के संबंध में थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध थाना जहानाबाद पर कुल 02 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Leave a comment


