असोथर/फतेहपुर: नगर पंचायत असोथर की बोर्ड बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए करीब 23 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया शहरी आवास और सीमा विस्तार पर सहमति बनी,असोथर के कल्याण मंडप गेस्ट हाउस में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक हुई
सभासदों ने अपने वार्डों की नाली खडंझा सीसी मार्ग पेयजल एवं अन्य कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने बोर्ड को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी वार्डो का समान रूप से विकास कराया जाएगा नगर पंचायत सीमा के अंदर रहने वाले प्रत्येक गरीब को छत मुहैया कराई जाएगी ईओ एचपी सिंह ने योजनाओं और पुरानी कार्य योजना की जानकारी साझा की नामित सभासद निर्मल सिंह चौहान, सर्वेश गुप्ता ने आवास योजना पर जोर दिया ग्राम पंचायत ऐझी और सेवरामऊ को नगर पंचायत असोथर में शामिल करने पर चर्चा हुई। विधायक विकास गुप्ता ने सभासदों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी सभासद मोनू सिंह मंगल पासवान प्रवीण गुप्ता आशीष अग्रहरी अनिल राज गुप्ता राजेश टेलर पुरुषोत्तम यादव विनीत कुमार रहे
Leave a comment


