फतेहपुर|फतेहपुर में नाबालिग साली के साथ भागे आरोपी जीजा ने उसके दो भाइयों और एक दोस्त को बोलेरो से कुचलकर मार डाला। चौकी प्रभारी ने आरोपी जीजा और लड़की के परिवार वालों को समझौते के लिए बुलाया था। तभी दोनों पक्षों के बीच चौकी पर ही विवाद हो गया।
दरोगा ने देर रात होने के चलते सभी को वापस भेज दिया। लड़की भी आरोपी के साथ ही चली गई। लड़की के दो भाई अपने एक दोस्त बाइक से लौट रहे थे। तभी आरोपी जीजा ने बोलेरो से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में दोनों भाइयों और उनके दोस्त की मौत हो गई।
वहीं, भागने के दौरान आरोपी ने दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना रविवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बांदा-सागर मार्ग पर जोनिहा गांव के पास की है।
जीजा ने बोलेरो से बाइक को टक्कर मारी। दो साले और एक दोस्त की मौत हो गई।जीजा ने बोलेरो से बाइक को टक्कर मारी। दो साले और एक दोस्त की मौत हो गई।साले की बाइक को टक्कर मारने के बाद भागते वक्त जीजा ने दो और बाइक को टक्कर मारी।साले की बाइक को टक्कर मारने के बाद भागते वक्त जीजा ने दो और बाइक को टक्कर मारी।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जोनिहा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज सोनी (18) और अन्नू सोनकर (45) को मृत घोषित कर दिया। घायल सत्यवान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दीपक ने बोलेरो से दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी। एक बाइक पर दरियापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (30) अपनी बहन ममता (35), भांजे अर्पित (10) और भांजी पल्लवी (8) के साथ जा रहे थे, जो हादसे में घायल हो गए। वहीं, दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं।
मां की मौत के बाद मौसी के घर रह रही थी नाबालिग
Leave a comment


