असोथर/फतेहपुर: असोथर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अपहृत तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया,
मिशन नारी शक्ति को चुनौती देने वाले वांछित अभियुक्त सुमित पुत्र राजेन्द्र, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बेसड़ी, मु.अ.सं. 56/2026 में फरार चल रहा था। वीरेन्द्र पुत्र राजाराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सातोंजोगा, थाना असोथर, मु.अ.सं. 89/2026 में वांछित था। अजय कुमार पुत्र बाबू, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम फुलवामऊ, थाना राधानगर, मु.अ.सं. 116/2026 में काफी समय से भूमिगत था तीनों अभियुक्तों पर धारा 87 अपहरण धारा 137(2) नाबालिग को बहलाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज है थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है गंभीर गुनाह की वजह से सभी को जेल भेजा गया है और लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान जारी है।
Leave a comment


