By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: डीएम का आईटीआई बाराबंकी में औचक निरीक्षण, देर से आने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > डीएम का आईटीआई बाराबंकी में औचक निरीक्षण, देर से आने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश
Uncategorized

डीएम का आईटीआई बाराबंकी में औचक निरीक्षण, देर से आने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/06 at 7:17 PM
MADHAV NISHAD Published May 6, 2026
Share
SHARE

उपस्थिति व्यवस्था सुदृढ़ करने व गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण सुनिश्चित करने निर्देश

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 06 मई 2026। जनपद में शासकीय संस्थानों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रातः राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जहांगीराबाद बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर एवं बायोमेट्रिक हाजिरी का गहन परीक्षण किया, जिसमें समयपालन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य श्री आशुतोष सिंह सहित संस्थान में संचालित तीन केंद्रों यथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बनीकोडर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरौलीगौसपुर के कुल 40 से अधिक कार्मिक निर्धारित समय के उपरांत उपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित कार्मिकों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यप्रणाली में समयपालन व जवाबदेही सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए निर्देशित किया कि छात्रों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख बनाया जाए, जिससे युवाओं को वास्तविक कौशल विकास का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में संचालित टाटा मोटर्स के प्रशिक्षण केंद्र का भी अवलोकन किया तथा उद्योग-समन्वित प्रशिक्षण को और मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास संस्थान युवाओं के भविष्य निर्माण की आधारशिला हैं, अतः यहां अनुशासन, गुणवत्ता एवं परिणामपरक प्रशिक्षण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं मानक अनुरूप दुरुस्त कराया जाए, जिससे जनपद के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस विद्यांशु शेखर झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

खागा: संवेदनाओं का ‘कैंडल मार्च’ और व्यवस्था का ‘अंतिम संस्कार’

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरी स्कूल बस खड़ेडंपर में घुसी,19 घायल और 5 की हालत गंभीर

मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों का सम्मान, 18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित

किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन स्थित मौरंग खदान से इन दिनों हो रहीअवैध खनन

कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव व सह‌ बिदाई सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

MADHAV NISHAD May 6, 2026 May 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 12, 2026
Role of Technology in Modern Political Relations and Communication
Apple iMac M1 Review: the All-In-One for Almost Everyone
समुदायिक शौचालय की लचर व्यवस्था, सिर्फ 2 घंटे खुलता—ग्रामीणों में रोष, ऑडियो वायरलस्थान: ग्राम सभा जवई पड़री, ब्लॉक सिराथू, जनपद कौशाम्बीग्राम सभा जवई पड़री में बने सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
बाराबंकी। विश्व हिन्दू परिषद के आगामी कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए कार्य विभाग की एक आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई।
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?