फतेहपुर
किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल स्थित प्राचीन नरतन देवी मंदिर में रविवार को रामचरितमानस पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता नरतन देवी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई, जहां पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।
आयोजककर्ता परमेश्वर निषाद ने बताया कि यह भंडारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी भक्तों के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और हलवा सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया।इस आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग किया। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
Leave a comment


