हुसैनगंज के मवई में स्थित है गौसिया मस्जिद
फतेहपुर(वी.टी)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई स्थित गौसिया मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने का मामला सामने आया है। गांव के अधिवक्ता मोइनुद्दीन, जफर, मोहम्मद आसिफ, यासीन, नवाब और अन्य समाज के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।इसकी शिकायत की है। बताया है कि मस्जिद वर्ष 1963 से स्थापित है और बुजुर्गों के समय से नमाज पढ़ी जा रही है। मस्जिद वक्फ में भी रजिस्टर्ड है। इसके बावजूद गांव के कुछ अराजक तत्व नमाज पढ़ने में बाधा डाल रहे हैं और गांव की अमन-शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।अधिवक्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति जिस पर कई एफआईआर दर्ज हैं वह लगातार परेशान कर रहा है। हाल ही में गांव में एक मजार तोड़ने की घटना में भी उसका हाथ था जिसका वीडियो वायरल होने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ा था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे मस्जिद में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करते हैं न तो माइक का इस्तेमाल करते हैं और न ही कोई शोर करते हैं। रमजान का महीना नजदीक देखते हुए नमाज पढ़ने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए अमन-चैन बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया


