थाना किशनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 पेटी ( कुल शराब 72 बोतल) बरामद।
संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों/शराब की बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना किशनपुर पुलिस द्वारा दिनांक 06.07.2026 को चन्दापुर रोड बहदग्राम चन्दापुर थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर से अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम दसईपुर मजरे गढ़ा थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 23 वर्ष को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 पेटी ( कुल 72 बोतल) बरामद किया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 60 Ex. Act का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- अंकित सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम दसईपुर मजरे गढ़ा थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 23 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समयः-
चन्दापुर रोड बहदग्राम चन्दापुर थाना किशनपुर दिनांक 06.07.2026, समय 16.35 बजे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर ।
2.उ0नि0 घनश्याम
3.का0 अनुज राजपूत
सोशल मीडिया सेल
जनपद फतेहपुर


