फतेहपुर/खागा। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव में कथित अवैध मिट्टी खनन के दौरान मिट्टी से लदे ट्रैक्टर की टक्कर में घायल 30 वर्षीय महिला सीता देवी की कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई।बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ कौशांबी से बाइक पर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के पास जेसीबी से कथित मिट्टी खनन के बीच मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी- जानकारी के अनुसार सीता देवी अपने पीछे 11, वर्ष एव 7 वर्ष और 5 वर्ष के तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं- घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में कथित अवैध मिट्टी खनन का खेल चल रहा है।पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।


