असोथर/फतेहपुर: पिछले सप्ताह जिलाधिकारी ने असोथर ब्लॉक मुख्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में व्याप्त खामियों पर नाराजगी जताई थी जिसका असर अब साफ दिखने लगा है जिम्मेदार अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई करना शुरू कर दिये है खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने अवर अभियंता अजय प्रताप के साथ ब्लॉक कैंपस का निरीक्षण कर साफ सफाई और जर्जर गांधी चबूतरा के कायाकल्प के निर्देश दिए,दौरान निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी ने कैंपस में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित करने को कहा और जिम्मेदारों को तत्काल साफ-सफाई कराने की चेतावनी दी बीडीओ के पास असोथर और बहुआ ब्लॉक का प्रभार है वर्ष 1993 में जवाहर रोजगार योजना के अंतर्गत निर्मित गांधी चबूतरा की जर्जर हालत देखकर इसके सुंदरीकरण का डीपीआर शीघ्र तैयार करने के लिए अवर अभियंता को कहा गया, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा असोथर ब्लॉक परिसर में वर्ष 2017-18 में सवा अस्सी लख रुपये लागत से कृषि कल्याण भवन का निर्माणा कार्य शुरू हुआ था जिसे पांच साल में बनाकर तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था 9 साल गुजारने के बाद भी भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका है खंड विकास अधिकारी ने किसान कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य को शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी
गई बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी ने कहा कि ब्लॉक परिसर को आदर्श बनाया जाएगा गांधी चबूतरा के सौंदर्यीकरण और किसान कल्याण केंद्र के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मौके पर जॉइंट बीडीओ कमलेश कुमार और लघु सिंचाई विभाग के अभियंता मौजूद रहे।
Leave a comment


