आज दिनांक-06.05.2026 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-09.05.2026 के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा जनपद न्यायालय बाराबंकी में विभागों की कार रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
श्री उज्ज्वल उपाध्याय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया गया कि उक्त कार जनपद बाराबंकी के विभिन्न स्थानो पर जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगो को जागरूक करेगी। आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से किस प्रकार से अपने मुकदमों निस्तारण सुलभता से किया जा सकता है, इसके बारे में भी लोगो को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक के ऋण वसूली वादों को, न्यायालय पर लम्बित सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित होने वाले वाद, वैवाहिक वादों, विभिन्न विभागो में लम्बित सुलह योग्य मामलों आदि को चिन्हित कर उनका निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से कराया जाता है जिससे समय व धन की बचत होती है।
इसके पश्चात् शाम 04ः00 बजे जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में व श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की उपस्थिति में विचार-विमर्श बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करते हुये उनका निस्तारण करने के निर्देश दिये गये जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें।
दिनांक-06.05.2026
भवदीय,
(उज्ज्वल उपाध्याय)
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
बाराबंकी


