विकास खण्ड धाता के ग्राम पंचायत सेमरी में मेधावी प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ सिमरी गांव के अगल-बगल यमुना कटरी के बच्चे उपस्थित हुए, सभी छात्र-छात्राओं को नव चेतना शिक्षा संस्थान के पदाधिकारीयों ने सम्मानित किया एवं उनका प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया और सभी बच्चों का काउंसलिंग कर आगे की पढ़ाई जारी रखने को कहा गया, कार्यक्रम के आयोजक विनय निषाद शिक्षक, धीरेन्द्र निषाद शिक्षक, तुलसी निषाद शिक्षक ने कहा इस तरह के आयोजन यमुना कटरी में और आगे भी होते रहेंगे, समस्त बच्चों के अभिभावक एवं क्षेत्र की जनता ने नव चेतना संस्था का आभार जताया!


