खखरेरु फतेहपुर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र खागा के नगर पंचायत खखरेरू स्थित ग्रीन गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान द्वारा सम्मेलन को संबोधित किया गया, श्रीमती कृष्णा पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूत नींव के रूप में हमारे बूथ अध्यक्ष दिन रात मेहनत करते हैं एक एक बूथ अध्यक्ष का सम्मान ही हमारे लिए सर्वोपरि है,आज यदि सरकार में खागा विधानसभा का नाम मंत्रालय में दिख रहा है उसमें आप सभी की ताकत काम कर रही है इस अवसर पर अपर्णा सिंह गौतम, विकास पासवान,ज्ञान चन्द्र केसरवानी, प्रवीण सिंह, विमलेश पांन्डेय, धर्मेंद्र सिंह, रामनरायण शुक्ला, प्रीति सिंह, गया पाल, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।


