👉रिपोर्ट – माधव निषाद
👉फतेहपुर जनपद के किशनपुर-दांदो पुल के पास सड़क की खराब स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।
👉सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
👉स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
👉पहले भी इस मार्ग की स्थिति को लेकर सवाल उठ चुके हैं और दादों यमुना ब्रिज भी क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आती रही हैं।
👉अब बड़ा सवाल यही है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं होती और कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
संविधान रक्षक समाचार


