समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता माननीय शिवपाल यादव जी से इटावा स्थित उनके आवास पर समाजवादी पार्टी के नेता गगन लोधी द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। यह मुलाकात आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और अतरौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा किसानों, युवाओं, गरीबों और पिछड़े वर्गों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। गगन लोधी ने अतरौली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में लोधी समाज का समीकरण सबसे मजबूत और निर्णायक है और लोधी समाज को साथ लेकर ही अतरौली में जीत की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
गगन लोधी ने माननीय शिवपाल यादव जी को अपने अब तक के राजनीतिक संघर्ष, जनआंदोलनों और वर्षों से जनता की समस्याओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अतरौली क्षेत्र में किसानों की समस्याएं, युवाओं के रोजगार, गरीबों के अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर वे लगातार संघर्षरत हैं और जनता के बीच समाजवादी पार्टी के प्रति भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
चर्चा के दौरान बाबूजी कल्याण सिंह जी का भी उल्लेख किया गया। गगन लोधी ने कहा कि बाबूजी की जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली में आज भी उनके विचार, संघर्ष और सामाजिक न्याय की सोच जीवित है। लोधी समाज सहित सभी वर्गों में बाबूजी कल्याण सिंह जी के प्रति गहरा सम्मान है और उनके आदर्श आज भी क्षेत्र की राजनीति को दिशा देते हैं।
माननीय शिवपाल यादव जी ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और गगन लोधी के जमीनी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो लोग ईमानदारी और मेहनत के साथ जनता के बीच रहते हैं, वही राजनीति में आगे बढ़ते हैं। साथ ही उन्होंने संगठन को और मजबूत करने, निरंतर संघर्ष जारी रखने तथा पार्टी की प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करने का मार्गदर्शन भी दिया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिवपाल यादव जी से हुई यह मुलाकात अतरौली विधानसभा की राजनीति में नए संकेत दे रही है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी अतरौली क्षेत्र में और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाती हुई दिखाई देगी।
Leave a comment


