खखरेरु फतेहपुर बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्थल पर जयरामपुर गुरगौला गांव में बुद्ध पुर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर फूल माला पहनाया गया। साथ ही डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति में भी फूल माला अर्पित किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए तत्पश्चात भन्डारे का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का संचालन रामसुमेर फौजी ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ पाल मैत्रेय ने किया व इस अवसर पर इस अवसर पर नरेश कोरी, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, उजैर खान, बौद्ध सेवा समिति फतेहपुर से इन्द्रसेन, पूरन चन्द्र, चन्द्रभान तक्कीपुर, गंगाराम, मुन्ना, विष्णु स्वरूप सहित भारी संख्या में बौद्ध अनुयाई व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।


