जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.उदय भान सिंह के दिशा निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार चौरसिया द्वारा गठित टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर छापेमारी की जिससे हड़कंप मचा रहा।मानक के विपरीत चल रहे दो अस्पतालों को सीज किया गया जिलाधिकारी ने कुछ दिन पहले बिना पंजीकरण अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे प्राइवेट अस्पतालों, क्लिनिकों को बंद कराने के सख्त निर्देश दिए थे।उन्होंने कहा था कि बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे नर्सिंग होमों को चिन्हित कर नर्सिंग होम को सीज कर दिया जाए। इसी आदेश के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयभान सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम के अधीक्षक डॉक्टर अमित चौरसिया द्वारा गठित टीम ने दो अस्पतालों पर छापेमारी की और अवैध पाए जाने पर सीज कर दिया।अब एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।टीम का नेतृत्व डॉक्टर जीतेंद्र चौधरी ने किया जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र,सीपीएम धर्मेंद्र सिंह पटेल और अन्य सहायक शामिल रहे।पुलिस बल भी साथ में रहा।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार गठित टीम ने हथगाम नगर के सिठौरा रोड पर नीलम पत्नी विनय द्वारा अवैध रूप से महिला अस्पताल संचालित किया जा रहा था।गठित टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया।इसी प्रकार रगेहरा गांव में जिसे सीमा देवी द्वारा संचालित किया जा रहा था,उस क्लीनिक में छापेमारी की गई।दोनों क्लीनिक में महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए।इसे भी चीज कर दिया गया।दो-दो क्लिनिक सीज किए जाने के बाद अवैध रूप से संचालित कर रहे अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच b गई जिस पर कार्रवाई की गई।
Leave a comment


