By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस डीएम-एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस डीएम-एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Fatehpur

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस डीएम-एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/25 at 7:26 PM
MADHAV NISHAD Published April 25, 2026
Share
SHARE

सुरक्षा, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 25 अप्रैल। होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस आज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम समन्वय का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए अभ्यर्थियों हेतु पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता में रहें।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों के पहचान सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संवेदनशील बिंदुओं की मॉनिटरिंग तथा परीक्षा की सुचारु संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पालियों एवं आगामी दिवसों की परीक्षाएं भी पूरी सतर्कता एवं सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराई जाएं।

निरीक्षण के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुजानपुर नहर में पानी न छोड़ने पर ग्रामीणों का आरोप, भीषण गर्मी में हालात गंभीर*

महिला से लूट, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास – ऑडियो वायरल, फिर भी पुलिस पर उठे सवाल

जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच एडीएम (वि./रा.) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण

आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को श्री ए0के0 मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल अयोध्या द्वारा जनपद में उर्वरकों एवं कीटनाशकों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जांच हेतु 02 उर्वरक बिक्री केन्द्रों, 02 उर्वरक विनिर्माण इकाई तथा 01 कीटनाशक विनिर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया गया।

पाइप लाइन डालने के खोदे गये गड्ढों को भरवाना ठेकेदार गया भूल

MADHAV NISHAD April 25, 2026 April 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 10, 2026
एसडीएम, सीओ व ईओ के मौजूदगी में चला अतिक्रमण अभियान
नवागत जिलाधिकारी ने पत्रकारों से किया संवाद, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोरसंविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की कार्ययोजना जारी
असोथर से चित्रकूट व कानपुर बस सेवा की मांग, परिवहन मंत्री से मिले चेयरमैन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?