खखरेरू फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं० 3 लक्ष्मीनगर (कनपुरवा) में जल जीवन मिशन द्वारा पानी टंकी से पानी सप्लाई के लिए खटकाना मोहल्ला में जो पाइप डालने के लिए गढ्ढे खोद डाले गये थे ठेकेदार द्वारा उसे सही ढ़ंग से भरवाया नहीं गया है यह गढ्ढे नरेश के घर से मन्नी लाल के घर तक अभी भी खुले पड़े हैं, मौजी लाल, कल्लू,भग्गू कोरी, लल्लन, फूलचंद्र आदि नगर वासियों ने बताया कि यह गढ्ढे बीच रास्ते में खोदे लगभग तीन वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक ठेकेदार द्वारा सही ढ़ंग से भरवाया नहीं गया है जिससे छोटे छोटे बच्चे, बूढे बुजुर्ग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं, कई बार जिम्मेदार लोगों से इसके विषय में बताया गया लेकिन उनके कान में जूं तक नहीं रेंगी गढ्ढे आज भी वैसे ही पड़े हैं।


