बाराबंकी, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत ज़िलाधिकारी बाराबंकी के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी बाराबंकी श्री कुलदीप दिनकर के निर्देशन मे आज दिनांक 13.12.2025 को ग्राम इरशाद नगर, अकबरपुर, आल्हनमऊ थाना टिकैत नगर में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रामसनेहीघाट लक्ष्मीचंद्र पाल और पुलिस चौकी सुखीपुर थाना टिकैत नगर की संयुक्त टीम द्वारा 17 स्थानों पर दबिश दी गई।आबकारी अधिनियम के तहत 65 लीटर शराब बरामद कर 03 अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 अभियुक्तों को जेल भेजने की करवाई की गई और मौके पर 800 केजी लहन नष्ट करते गए २ भट्ठियों को नष्ट किया गया ।दबिश के दौरान उक्त ग्राम के ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी।


