किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन स्थित मौरंग खदान से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन मानक से अधिक मौरंग लादकर विजयीपुर–नरैनी मार्ग से बेखौफ गुजर रहे हैं। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर दिन-रात फर्राटा भरते हुए सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।ग्रामीणों में रामकिशन सिंह, कुलदीप यादव और पिंटू सिंह ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। प्रशासन द्वारा कभी-कभार औपचारिक कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, जिससे ओवरलोडिंग का सिलसिला लगातार जारी है।
इस समस्या के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं, धूल और प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से कार्यवाही मांग किया लेकिन महीनों बीत गया समाधान नहीं मिला।
Leave a comment


