By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: धान रोपाई के बीच बिजली संकट से परेशान किसानों ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > धान रोपाई के बीच बिजली संकट से परेशान किसानों ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Fatehpur

धान रोपाई के बीच बिजली संकट से परेशान किसानों ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/07/19 at 3:06 AM
MADHAV NISHAD Published July 19, 2026
Share
SHARE

22 घंटे बिजली, सुजानपुर रजबहा नियमित चलाने समेत आठ मांगें उठाईं

महेश चक्रवर्ती असोथर (फतेहपुर)।

धान की रोपाई के पीक सीजन में बिजली संकट से जूझ रहे किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) कमल कुमार विश्वकर्मा और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता (एई) कमल किशोर सिंह को ज्ञापन सौंपकर बिजली और सिंचाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
भाकियू (अराजनैतिक) के ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि असोथर के 33/11 केवी पावर हाउस से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में सभी फीडरों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, पावर हाउस असोथर से 22 घंटे निर्बाध बिजली देने, बिना कारण कटौती बंद करने, जर्जर तारों व खंभों को बदलने, गांवों में खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा 100 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। इसके साथ ही सुजानपुर रजबहा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग उठाई गई, ताकि किसानों की धान की रोपाई समय से पूरी हो सके और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे। किसानों ने पावर हाउस में खराब मशीन तथा पिछले दो वर्षों से बंद पड़े कैपेसिटर बैंक को भी तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की, जिससे लो-वोल्टेज की समस्या समाप्त हो सके।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली और सिंचाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान भाकियू (अराजनैतिक) के संरक्षक शिव बदन सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी नरसिंह मौर्य, कौहन ग्राम अध्यक्ष प्रमोद दुबे, ग्राम उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह, युवा अध्यक्ष अजय सिंह, नगर अध्यक्ष पवन वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लल्ला खान, सचिव रजत मिश्रा, तहसील सचिव कैलाश चंद्र शुक्ला, बेरूई न्याय पंचायत अध्यक्ष आशीष पांडेय, छोटी सरकंडी ग्राम पंचायत अध्यक्ष हरिओम सिंह, ग्राम उपाध्यक्ष महेश निषाद, समाजसेवी रोशन सिंह, बेसड़ी ग्राम अध्यक्ष रमन तिवारी, कौड़र ग्राम अध्यक्ष कपूर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पर्यटन स्थल लोधेश्वर आने का आगमन।

महिला शक्ति ही 2027 की जीत की कुंजी, हर बूथ पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

फतेहपुर: किशनपुर-रायपुर भसरौल मार्ग पर जलभराव बना हादसों का कारण, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे

एक माह के भीतर ही नया खारिंजा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

MADHAV NISHAD July 19, 2026 July 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
EntertainmentThe Escapist

8 Mistakes That Will RUIN Your Weekend Trips Plan

admin admin August 30, 2021
कौशाम्बी के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के करारी थाना अंतर्गत ग्राम सभा अड़हरा से सामने आ रही है, जहाँ भारत लाल यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है
विकास के दावों की खुली पोल — चादर बिछाकर कीचड़ पार करने को मजबूर ग्रामीण विकास की खुली पोल, ग्रामीण के लोगो ने कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को ग्राम सभा जवई पड़री, तहसील सिराथू, जनपद कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश)
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
बाराबंकी। विश्व हिन्दू परिषद के आगामी कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए कार्य विभाग की एक आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई।
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?