खखरेरू फतेहपुर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर 14अप्रैल की जगह 16अप्रैल को नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 3 लक्ष्मीबाई नगर (कनपुरवा) में मनाई गयी जिसमें सर्वप्रथम प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला द्वारा माल्यार्पण कर नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया इस दौरान वक्ताओं ने जन समुदाय को जागरुक करते हुए बताया कि बाबा साहब ने बाल विवाह छुआछूत एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा सबको न्याय एवं सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान की रचना किया। जिससे समाज में समरता स्थापित हो सके तत पस्चात डी जे साथ मोटरसाइकिल द्वारा बाबा साहब की जयन्ती के उपलक्ष्य में रैली कनपुरवा प्रतिमा स्थल से खखरेरू तिराहा होते हुए रक्षपालपुर तक निकाली गयी जिसमें जय भीम जय जय भीम, बाबा साहेब अमर रहे के नारों से वातावरण गूंज उठा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कोरी ने किया इस मौके पर चन्द्रभान तक्कीपुर,उजैर खान, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचन्द्र केसरवानी,चन्द्रमणि एडवोकेट,राकेश कोरी, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नरेश कोरी व सिद्धार्थ कोरी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग मौजूद रहे इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा
Leave a comment


