पुलिस हिरासत से फरार होने के दौरान दोबारा अभियुक्त को पकड़ा गया, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
नैनी कोतवाली परिसर से शुरू होकर नैनी कोतवाली के बाहर तक अभियुक्त और उसकी पत्नी सहित दो अज्ञात लोगों ने जमकर काटा हंगामा। पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए, की गई मारपीट, सिपाही की वर्दी को फाड़ा, दारोगा के नेम प्लेट को नोच कर तोड़कर फेंक दिया गया। पुलिस हिरासत से भाग रहे अभियुक्त को पुलिस कर्मियों ने लिया हिरासत में, की गई कानूनी कार्रवाई।
शुक्रवार दोपहर को धारा 170, 126, 135 बीएनएस एक्ट में गिरफ्तार, नैनी कोतवाली में दाखिल किए गए। एक अभियुक्त को दो दारोगा व एक सिपाही चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायालय कार्य पालक मेजा के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ले जाया जा रहा था तो अभियुक्त और उसकी पत्नी सहित दो अज्ञात लोगों ने नैनी कोतवाली परिसर से दो दारोगा और एक सिपाही नैनी कोतवाली के बाहर पहुंचने पर अभियुक्त की पत्नी और दो अज्ञात लोगों ने दारोगाओं और सिपाही के साथ जमकर अभद्रता और धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस हिरासत से अभियुक्त को छुड़ाने के लिए भरसक प्रयास करने लगे। समझाने पर भी वह सभी नहीं मानें। शोरगुल की आवाज सुनकर थाना कार्यालय में तैनात एक सिपाही पहुंचा तो उसकी वर्दी को फाड़ डाला गया और एक दारोगा के नेम प्लेट को नोच कर फेंक दिया गया। इसी दौरान अभियुक्त मौका पाकर पुलिस हिरासत से फरार होने लगा। महज 50 कदम की दूरी पर भगाने के दौरान अभियुक्त को वहां पर मौजूद पुलिस के जवानों ने दौड़ा कर दोबारा हिरासत में ले लिए। अचानक घटित घटना होने से भारी हड़कंप मचा रहा। दारोगा की तहरीर पर सभी के खिलाफ नैनी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


