जालसाज ने पीड़ित से आरटीजीएस और नगद के माध्यम से कुल 4 लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए और बैनामा कराने के बहाने तहसील ले जाकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में थाना लोनी कटरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम राजाखेड़ा थाना कोतवाली मोहनलालगंज निवासी रामू रावत पुत्र भरत लाल रावत ने मंझूपुर में एक जमीन का सौदा पप्पू उर्फ रामजस पुत्र बुद्धू रावत (निवासी मंझूपुर) से किया था।
पीड़ित रामु रावत का आरोप है कि विपक्षी ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में मोटी रकम
मार्च माह: ₹20,000 (नगद)
2 अप्रैल 2026: ₹2,00,000 (RTGS के माध्यम से)
3 अप्रैल 2026: ₹60,000 (ऑनलाइन ट्रांसफर)
आज (9 अप्रैल): ₹2,00,000 (जमीन का बंधक हटाने के नाम पर)
पीड़ित ने बताया कि आज विपक्षी पप्पू उसे बैनामा कराने के बहाने तहसील हैदरगढ़ लेकर गया था। वे लोग एक पिकअप गाड़ी (संख्या UP 32 PN 2940) से तहसील पहुंचे थे। लेकिन तहसील पहुंचने के बाद, विपक्षी बिना बताए और बिना बैनामा किए वहां से चुपके से फरार हो गया। पीड़ित काफी देर तक तहसील परिसर में उसका इंतजार करता रहा, जबकि विपक्षी की पिकअप गाड़ी तहसील के बाहर ही खड़ी मिली।
ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित रामु रावत ने तत्काल थाना लोनी कटरा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


