संवाददाता - महेश चक्रवर्ती
असोथर नगर पंचायत: रसोई गैस के लिए मची अफरातफरी, खाली सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार कर रही जनता।
बिना गैस ठंडी पड़ी रसोई: गैस एजेंसी पर पब्लिक परेशान, अव्यवस्थाओं के बीच कतारों में कटे रहे लोग।
असोथर फतेहपुर नगर पंचायत असोथर स्थित गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस की किल्लत के चलते आज सुबह से ही एजेंसी परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आलम यह है कि पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी अपना कामकाज छोड़कर घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।पब्लिक में भारी आक्रोश एजेंसी पर मौजूद स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस की समय पर उपलब्धता न होने के कारण उनके घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद कई बार लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। अव्यवस्था और लंबी कतारों को लेकर जनता में खासा रोष देखने को मिल रहा है। व्यवस्था पर सवाल
भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू रूप से गैस वितरण के लिए एजेंसी स्तर पर कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। बिना गैस के परेशान लोग शासन-प्रशासन से इस समस्या के जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें इस मानसिक और शारीरिक परेशानी से निजात मिल सके।


