सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए तत्पर
ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को कराए दू
संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी
बाराबंकी, 10 मार्च। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों के साथ लोकसभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये अधिकारी प्रभावी कदम उठाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में हुई दुघर्टनाओं की समीक्षा करके उनकी पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिये आवश्यक कदम उठाए जाए। दुर्घटना बाहुल्य इलाकों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हाकिंत करते हुए उन स्थानों पर संकेतक लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय किए जाए। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा दिये जाने वाले निर्देशों को अमल में लाया जाए। जिले के दुर्घटना बाहुल्य स्थानों असेनी मोड़, दारापुर मोड़, सफेदाबाद, रसौली मोड़, सफदरगंज मोड़, दादरा मोड़, लक्षबर बजहा मोड़, प्रतापगंज मोड़, बभौरा मोड़, आदि स्थानों पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर दुर्घटनाओं के रोकने के विशेष प्रयास किये जायें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
मारौंग मंडी को नगर से बाहर करवाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने शहर के अन्दर दशहराबाग में लगने वाली मौरंग मंडी को कार्ययोजना बनाकर शहर से बाहर किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर स्थित रॉयल पद्मा रेस्टोरेंट के सामने बने अवैध कट को तत्काल बन्द कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सतरिख नाके पर स्थित विद्युतपोल और अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए।
चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को दूर कराने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को दूर कराया जाए जिससे दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके। जिला प्रशासन व एनएचएआई की रूप से ब्लैक स्पॉटस पर तेजी से सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
एनएच पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ऊर्जीकरण कराने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाराबंकी बहराइच मार्ग पर जहां-जहां ब्लैक स्पॉट चिन्हित है वहां पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।
तेजगति वाहनों का किया जाए चालान
जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रकों और परिवहन विभाग की बसों व अन्य चारपहिया वाहनों की गति को नियंत्रित करने के प्रयास किये जायें। तेजगति वाहनों का चालान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गतवर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किये जाए।
सड़कों पटरियों पर उगी झाड़ियों को हटाने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे
उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों की कटाई छटाई शीघ्रता से कराई जाए। इस मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


