By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: गांजे की लत से बिगड़ती सेहत और कानून व्यवस्था: भांग ठेकों की आड़ में अवैध बिक्री के आरोप
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > गांजे की लत से बिगड़ती सेहत और कानून व्यवस्था: भांग ठेकों की आड़ में अवैध बिक्री के आरोप
Fatehpur

गांजे की लत से बिगड़ती सेहत और कानून व्यवस्था: भांग ठेकों की आड़ में अवैध बिक्री के आरोप

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/02/16 at 7:06 AM
Dheerendra Kumar Published February 16, 2026
Share
SHARE

कौशांबी। जनपद में गांजे के बढ़ते सेवन से स्वास्थ्य और सामाजिक ताने-बाने पर गंभीर असर पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार गांजे का लगातार सेवन मानसिक विकार, स्मरण शक्ति में कमी, अवसाद, चिंता, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां और हृदय संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। युवाओं में इसकी लत पढ़ाई, रोजगार और पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

बीमारियां और बचाव: विशेषज्ञों का कहना है कि नशे से बचाव के लिए जनजागरूकता, परिवार की निगरानी, परामर्श केंद्रों की मदद और समय पर चिकित्सकीय सलाह बेहद जरूरी है। स्कूल-कॉलेज स्तर पर जागरूकता अभियान, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी प्रभावी कदम माना जा रहा है।

इसी बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई! दावा है कि जनपद के कई थाना क्षेत्रों में भांग के लाइसेंसी ठेकों की आड़ में कथित रूप से गांजे की खुलेआम बिक्री हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है और कई बार इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सूत्रों का द है कि अवैध बिक्री से जुड़े वीडियो सामने आने पर उन्हें हटाने के लिए दबाव बनाया जाता है और मामलों को दबाने की कोशिश की जाती है। इससे नशा कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और जिले में नशे का जाल फैलता जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि गांजा और अन्य नशे की लत ने कई परिवारों को प्रभावित किया है, जिससे सामाजिक और आर्थिक संकट गहराया है।

यह भी आरोप है कि अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कुछ पत्रकारों के साथ अभद्रता और दबाव की घटनाएं हुई हैं। ऐसे आरोपों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और कानून-व्यवस्था मजबूत रहे।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं और जनपद में फैल रहे नशे के नेटवर्क पर कब तक प्रभावी अंकुश लगता है।

You Might Also Like

महिला शक्ति ही 2027 की जीत की कुंजी, हर बूथ पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

फतेहपुर: किशनपुर-रायपुर भसरौल मार्ग पर जलभराव बना हादसों का कारण, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे

एक माह के भीतर ही नया खारिंजा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

सीएम डैशबोर्ड के राजस्व बिंदुओं, वसूली एवं राजस्व वादों की डीएम ने की समीक्षा

Dheerendra Kumar February 16, 2026 February 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के दृष्टिगत जिलास्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 26, 2026
सरकार का अठारह घंटे बिजली देने का आदेश हवा हवाई सुबह छः बजे से बिजली गायब
सीएमओ कार्यालय चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट,वायरल वीडियो से खुली पोल
Assessing the Diplomatic Challenges and Global Security
घरेलू गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी, कालाबाजारी व अवैध बिक्री रोकने के लिए जांच टीमों ने की छापेमारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?