महेश चक्रवर्ती असोथर फतेहपुर
असोथर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
थाना असोथर पुलिस द्वारा शुक्रवार रात्रि लगभग 1:45 बजे चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामू सिंह उर्फ बिट्टी सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम कुसुंभी थाना असोथर जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल (यूपी 71 वाई 1239), एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना असोथर पर मुकदमा संख्या 19/2026 अंतर्गत धारा 370(4), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अत्यंत लंबा है। उसके विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा नियंत्रण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 26 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी का एचएस नंबर 1799A है और वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर, जरौली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकुश यादव, उपनिरीक्षक सूर्यनाथ, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, मुख्य आरक्षी सुखबीर सिंह, आरक्षी निर्भय सिंह एवं महिला आरक्षी ममता कुशवाहा शामिल रहीं।


