जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई.टी.आई. सिराथू/मंझनपुर एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आज राजकीय आई.टी.आई., सिराथू के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां यथा यजाकी इंण्डिया ने 4, कृष्णा मारूति ने 7, एस.आई.एस.सिक्योरिटी ने 2 चयन किये। इस रोजगार मेले में कुल 53 प्रतिभागियों की काउंसिलिंग की गई।
कार्यक्रम में दीपा श्रीवास्तव ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। प्लेसमेंट प्रभारी राजकीय आई.टी.आई. सिराथू विजय सिंह ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की।
Leave a comment


