संविधान रक्षक समाचार सेवा
रिपोर्टर – माधव निषाद
फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम बसावनपुर, रमवा पंथुवा में भव्य वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर सिंह, वार्ड नंबर 33 रमवा पंथुवा ने किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय परिसर सहित गांव की विभिन्न सड़कों के किनारे आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। मुनेश्वर सिंह ने अधिक से अधिक पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर संदीप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, हरिओम भास्कर, अधिवक्ता अभिषेक प्रताप सिंह चौहान, अधिवक्ता लवकुश सिंह लोधी, अधिवक्ता ओमप्रकाश कोरी और बबलू सिंह चौहान सहित शिक्षक, ग्रामीण एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं—आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं”


