By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मेरा युवा भारत बाराबंकी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया सेन्टर बाराबंकी (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया), के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में 08 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “अस्मिता लीग” का आयोजन किया गया।संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > मेरा युवा भारत बाराबंकी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया सेन्टर बाराबंकी (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया), के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में 08 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “अस्मिता लीग” का आयोजन किया गया।संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
Fatehpur

मेरा युवा भारत बाराबंकी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया सेन्टर बाराबंकी (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया), के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में 08 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “अस्मिता लीग” का आयोजन किया गया।संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/03/09 at 6:29 PM
Dheerendra Kumar Published March 9, 2026
Share
SHARE

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जेब्रा पार्क खेल मैदान विकासखंड बंकी बाराबंकी में आयोजित  किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश कुमार सोनकर जिला क्रीड़ा अधिकारी, सूरज सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं श्रीमती रश्मि शबनम गुप्ता जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत बाराबंकी, सुनील कुमार यादव जूडो कोच खेलो इंडिया सेंटर बाराबंकी के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा 100,200 एवं 400 मीटर दौड़ बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।  अंडर 13 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रथम खतीजा द्वितीय आस्था तृतीया सौम्या श्रीवास्तव, अंडर 18 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रथम कंचन द्वितीय वैष्णवी सिंह तृतीया शांति मिश्रा, अंडर 13 आयु वर्ग 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रिंसी वैश्य प्रथम द्वितीय  राधा तृतीय स्थान संवृद्धि प्राप्त किया स्थान प्राप्त किया । अंडर 18 आयु वर्ग 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में मनीषा मिश्रा प्रथम द्वितीय  संध्या कुमारी तृतीय स्थान अंजली ने प्राप्त किया।
‎इसी क्रम में 13 से कम आयु वर्ग 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम  काव्या मिश्रा  द्वितीय आकृति मिश्रा  तृतीय  आरोही वर्मा , और 18 आयु वर्ग 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम  अनीशा मिश्रा द्वितीय वर्षा तृतीय  आरोही सिंह स्थान प्राप्त किया ।  इसी क्रम में मनोरंजक खेल ‘ म्यूजिकल चेयर ‘ वर्ग में विमलेश प्रथम द्वितीय सुधा देवी तृतीया अनुष्का रही । रस्सा – कस्सी में विकासखंड देवा की टीम प्रथम विजेता बनी, उपविजेता विकासखंड राम नगर की टीम रही।

प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि माननीय राज रानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल व पुरस्कार देकर‌ सम्मानित किया गया । इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है, बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है। खेल एक महान सामाजिक संगठन भी है। श्रीमती रश्मि शबनम गुप्ता मेरा युवा भारत बाराबंकी युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र है।कार्यक्रम में अश्वनी कुमार शर्मा एपीए मेरा युवा भारत बाराबंकी और वालंटियर के रूप में सुरजीत सिंह ,सत्येंद्र ,अभय वर्मा , रामरूप वर्मा उपस्थित रहे । निर्णायक मंडल सदस्य के रूप चंदन अस्थाना, खेल सचिव, रियाज अहमद, चन्द रानी पी टी खेल टीचर , कीर्ति शर्मा एथलेटिक्स कोच,कोमल यादव, पीटीआई,सुनील कुमार यादव जूडो कोच खेलो इंडिया सेंटर बाराबंकी ने बड़ी लगन से कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया । इस अवसर पर जिला प्रशासन, नन्ही कली फाउंडेशन, इंदुलता सीडीपीओ आईसीडीएस,राकेश मिश्रा , प्रसार एनजीओ ,स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र सतरिख, आईसीडीएस,महिला कल्याण विभाग और अन्य विभाग का पूर्ण रूप से सहयोग रहा है।

You Might Also Like

पटेल नगर चौराहा में प्यास से ब्याकुल भटकते राहगीर

20 मई से के पी एन सीजन 14 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

20 मई से के पी एन सीजन 14 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

चिलचिलाती गर्मी में प्रेस कोर काउंसिल संगठन ने लगाया शरबत कैंप, राहगीरों व बच्चों को मिली राहत

ग्राम सभा जवई पड़री में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशीग्राम सभा जवई पड़री, पोस्ट अफजलपुर वारी, तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी में विकास कार्यों ने अब तेजी पकड़ ली है। गांव में वर्षों से खराब पड़े रास्तों को अब इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Dheerendra Kumar March 9, 2026 March 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

छात्र ने साथी के दर्दनाक मौत से सदमे में आकर घर के अंदर फांसी लगा कर दी जान

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 8, 2026
ओवरलोड ट्रक का धुरा टूटा लगी रही ओवरलोड मोरंग भरे वाहनों की लंबी कतारें
Analyzing the Intersection of Politics and Societal Impact
Hidden Ways To Save Money That You Might Be Missing
सरकंडी में पीएम आवास लाभार्थी और उनका हक मारने वाले दोनों पक्ष राडार में,अब आपात्रो से हो रिकवरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?