असोथर/फतेहपुर जरौली में बारात के दिन हृदय विदारक घटना से शादी की खुशियाँ काफुर हो गई मृतक के परिजनों की सिसिकींयों से माहौल गमगीन रहा लड़की पक्ष और अन्य रिश्तेदारों के वीच में आने से विवाह की रस्में सादगी से पूरी हुई दुल्हन की विदाई नहीं हुई,घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है
असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव में दीपू उर्फ दीपक शर्मा की बारात चित्रकूट के भरतकूप,मानपुर गांव जानी थी विनोद शर्मा की पुत्री प्रीति के साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं अनहोनी ने सब को झकझोर कर रख दिया दीपक के मामा का लड़का सतीश और उसका ससुर राजकुमार निवासी टिंडा रोड सेमरौला जिला लुधियाना चार पहिया गाड़ी से परिवार सहित शादी में शामिल होने के लिए आए थे बारात के दिन किसी काम से असोथर जाते समय सड़क हादसे में राजकुमार और सतीश की मौत हो गई थी राजकुमार का पुत्र मोहित उम्र 13 साल घायल हुआ था कानपुर में इलाज चल रहा है इस घटना से शादी की तैयारियां ठप हो गई थी रात में कन्या पक्ष के लोग भरतकूप मानपुर से जरौली आए दूल्हा दीपक उसके चाचा बसंत लाल शर्मा को साथ लेकर चले गए प्रीती और दीपक की शादी हुंई दोपहर में दूल्हा और उसके चाचा को बगैर दुल्हन के जरौली छोड़ कर लौट गये शुक्रवार को पुलिस द्वारा राजकुमार और सतीश के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है इसके बाद दोनों की डेड बॉडी परिजन लेकर लुधियाना चले गए वहीं अंतिम संस्कार होगा
Leave a comment


