खखरेरु फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मवेशी चोरी एवं चोरी के अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम एवं गिरफ्तारी वांछित/वारंटी अपराधी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खागा के कुशल नेतृत्व में खखरेरु पुलिस टीम के द्वारा थाना खखरेरु क्षेत्र अंतर्गत बकरी/भेंड़ चोरी के अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्त सलीम पुत्र सलमान उम्र लगभग 26वर्ष निवासी बरहटा को खास मुखबिर की सूचना पर ग्राम हकीमपुर खन्तवां रोड़ बगीचे से 11.40बजे गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सतपाल सिंह, शिवपुरी चौकी इंचार्ज प्रशान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक अखिलेश प्रसाद,का०सुशील कुमार रि०का०सनोज यादव रहे इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सतपाल सिंह से बात करने पर बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है


