By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: गैर इरादतन हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > गैर इरादतन हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur

गैर इरादतन हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/25 at 4:47 AM
MADHAV NISHAD Published June 25, 2026
Share
SHARE

सरकण्डी खास हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी दबोचे; कुल्हाड़ी, फावड़ा और सब्बल बरामद

असोथर (फतेहपुर)।

थाना क्षेत्र के सरकण्डी खास गांव में जमीन बटवारे और सहन में बल्ली गाड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में असोथर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा और सब्बल भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार सरकण्डी खास निवासी छोट्टन कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 23 जून की सुबह पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद को लेकर उसके भाई प्रदुम कुमार, पिता भगवानदीन उर्फ भगोनवा तथा उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, फावड़ा और सब्बल से हमला कर दिया, जिससे प्रदुम कुमार और भगवानदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को इलाज के लिए फतेहपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रदुम कुमार की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कमलेश पुत्र भगवानदीन उर्फ भगोनवा और केवल कुमारी पत्नी दशरथ उर्फ संदीप को मनावा मोड़-सरकण्डी रोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं दशरथ उर्फ संदीप निषाद पुत्र भगवानदीन उर्फ भगोनवा तथा उसके साले लवलेश पुत्र अमरजीत निषाद को थाना किशनपुर क्षेत्र के रमसगरा गांव से दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए। कमलेश के पास से एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। वहीं दशरथ उर्फ संदीप की निशानदेही पर एक फावड़ा तथा लवलेश की निशानदेही पर एक सब्बल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों हथियार मारपीट की घटना में प्रयुक्त किए गए थे। हालांकि महिला आरोपी केवल कुमारी के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने पारिवारिक विवाद और कहासुनी के बाद गुस्से में आकर मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

You Might Also Like

ऐझी के विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम को फिर नहीं मिली खामी; शिकायतकर्ता रहे नदारत

संतोष नेखपाल पर जांच की गिरेगी गाज।

घर के सामने सहन के लकड़ी गाड़ने के विवाद ने उजाड़ दिया परिवार, फावड़े से हमला कर छोटे भाई की हत्या, पिता घायल

कृषि विविधीकरण, बागवानी विकास एवं किसानों की आय वृद्धि के उपायों पर डीएम ने की समीक्षा बैठक

मुहर्रम की मजलिस में गूंजा करबला का पैगाम, क़ारी अनवर अहमद ने बयान की शोहदा-ए-कर्बला की अज़ीम कुर्बानियां

MADHAV NISHAD June 25, 2026 June 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद को दी शुभकामनाएं।

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar January 10, 2026
Discovering Harmony in Mental, Emotional, and Physical Health
नवनियुक्त आँगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण व नवनिर्मित आँगनबाडी केन्द्रों भवनों का लोकार्पण सम्पन्न
माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा घाटों का निरीक्षण
👉कौशाम्बी अड़ाहरा ग्राम प्रधान पर कॉलोनी न मिलने पर गरीब महिला ने लगाया आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?