। 19 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना के बाद से गांव में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने करीब 48 घंटे तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों—दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और उच्च अधिकारियों की मौके पर उपस्थिति—पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
इसी बीच यह मामला राजनीतिक रूप भी लेता नजर आया, जब आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष तनवीर हसन अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पुलिस प्रशासन और मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों में नाराजगी बनी रही। अंततः प्रशासनिक दबाव और अधिकारियों की मौजूदगी में, परिजनों की नाराजगी के बीच ही भारत लाल यादव का अंतिम संस्कार कराया गया।
मामले में पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया गया है।
फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है, लेकिन लोगों में आक्रोश अभी भी बना हुआ है। सभी की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
संविधान रक्षक न्यूज़ चैनल इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
कैमरामैन के साथ,
मैं अवधेश कुमार,
संविधान रक्षक न्यूज़, कौशाम्बी।
Leave a comment


