खखरेरू फतेहपुर नगर पंचायत खखरेरू में अपना बाजार के पीछे केपीएन सीजन 14 जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 20 मई 2026 से शुरू होगी जो दुधिया रोशनी में खेला जाएगा जिसके लिए फील्ड और पिच निर्माण का कार्य रात दिन जोरो से चल रहा है क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्य संयोजक मोनू खान के इस आयोजन की तैयारी को देखकर नगरवासियों ने काफी सराहना की है। मोनू खान ने बताया कि हमारा ये टूर्नामेंट 13 वर्षों से लगातार चलता आ रहा है इस टूर्नामेंट का आनंद खखरेरू की जनता व क्षेत्रीय जनता एक वार्षिक महोत्सव की तरह लेती है। इस टूर्नामेंट में प्रशासनिक सहयोग देखने को मिलता है।इस टूर्नामेंट में इंट्री फीस के नाम पर कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा सिर्फ रजिस्ट्रेशन का चार्ज आने वाली टीमों को देना पड़ेगा। इस टूर्नामेंट की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सहयोगी कार्यकर्ताओं में मोहम्मद शोहराब, मोहम्मद इस्तेखार, शाहरुख नेता जी, शालू, शानू, भुइरा, वसीम सलमानी का सराहनीय योगदान करते रहते हैं।


