By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: आयोजित प्रदर्शनी/सरस मेला का फीता काटकर शुभारम्भ एवं अवलोकन किया गया।
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > आयोजित प्रदर्शनी/सरस मेला का फीता काटकर शुभारम्भ एवं अवलोकन किया गया।
Fatehpur

आयोजित प्रदर्शनी/सरस मेला का फीता काटकर शुभारम्भ एवं अवलोकन किया गया।

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/01/24 at 1:08 PM
Dheerendra Kumar Published January 24, 2026
Share
SHARE


उत्तर प्रदेश दिवस –2026 का कार्यक्रम प्रेक्षा गृह में दिव्यता और भव्यता के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया।

केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

फतेहपुर /उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ से आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत के साथ औद्योगिक प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भरता की झलक प्रस्तुतकर्ता उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के भव्य उत्सव का सीधा सजीव प्रसारण जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल(प्रेक्षा गृह) में मा0 प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार श्री अजीत सिंह पाल, मा0 विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल, मा0 विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, मा0 विधायक बिन्दकी श्री जय कुमार सिंह जैकी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह एवं मा0 जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में नागरिकों ने देखा व सुना ।
प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में उपस्थित मा0 गृह मंत्री, भारत सरकार, श्री अमित शाह, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं उनके उद्बोधन को आत्मसात किया गया। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए एक जनपद एक उत्पाद कि तरह एक जनपद एक व्यंजन(ओडीओसी) का शुभारम्भ किया और कहा कि इस योजना से जनपद के क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक बाजार में भी स्थान मिलेगा, के लिए समुचित प्रयास किया जाएगा।
उक्त के क्रम में उत्तर प्रदेश दिवस का कार्यक्रम जनपद स्तर पर प्रेक्षा गृह में दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रेक्षा गृह में आयोजित सरस मेला/प्रदर्शनी का फीता काटकर मा0 प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर एवं कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी /क्षेत्रीय उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया और जानकारी ली, साथ ही दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगो को ट्राईसाईकिल व दिव्यांग बच्चों को बैग देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसकी भूरी–भूरी प्रशंसा की गई।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश दिवस–2026 की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक राज्य ही नहीं बल्कि देश की आत्मा है, जो ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास किया जा रहा है, विकास की प्रगति की यात्रा में फतेहपुर जनपद भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूरा करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब जिले का विकास होगा तभी प्रदेश का विकास होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा। जनपद के विकास के लिए हम सबको अपनी दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाकर प्रदेश को विकसित बनाना है यही लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश सरकार में सड़कों, एयरपोर्ट आदि का सबसे ज्यादा विस्तार किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभांवित किया जा रहा है।
इस अवसर पर मा0 विधायक जहानाबाद, बिन्दकी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए अपने–अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य पुरस्कार प्राप्त, उद्यमियों का सम्मान, टूल किट, सीएम युवा उद्यमी, पीएम किसान, कृषि यंत्रीकरण में अनुदान योजना, स्वामी विवेकानन्द सशक्तिकरण योजना के तहत टेबलेट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र/सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने मा0 मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित क्षेत्रीय उत्पादों की टोकरी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच हादसा।

*सडक हादसे मे सिराथू रोड के केटमई के पास बाइक सवार हुये दुर्घटनाग्रस्त,

स्वच्छ पानी पीने के लिए जूझ रहे अटेलवा नगर पंचायत के वार्ड न.1 के लोग,

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं,

Dheerendra Kumar January 24, 2026 January 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Travel

Unveiling 2024 Travel Trends, the Ultimate Wanderlust Guide

admin admin August 20, 2021
संगठन की ओर से पुलिस की कार्यशैली पर लगाया गया गंभीर आरोप
10 Places You Can’t Miss If It’s Your First Time in European
पुलिस की घोर लापरवाही के चलते बेटी खुशबू की मौत /कानून व्यवस्था के विरूद्ध गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक द्वारा थरियांव थाने का घेराव
विजयीपुर गाजीपुर सड़क में पडी गिट्टी बनी जानलेवा, पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?