By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: डीएम एवं एसपी ने की केंद्रीय शांति समिति की बैठक, त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > डीएम एवं एसपी ने की केंद्रीय शांति समिति की बैठक, त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
Fatehpur

डीएम एवं एसपी ने की केंद्रीय शांति समिति की बैठक, त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/23 at 2:15 AM
MADHAV NISHAD Published May 23, 2026
Share
SHARE

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मनाएं बकरीद, अफवाहों एवं भड़काऊ पोस्ट से रहें दूर : डीएम

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 22 मई 2026।आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए आगामी पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि बाराबंकी जनपद गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी सद्भाव के लिए जाना जाता है तथा सभी लोग इस परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही बकरीद का पर्व मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न की जाए तथा सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न की जाए।जिससे किसी को असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था को सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि नमाज के दौरान यातायात बाधित न हो तथा सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर नमाज अदा न की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अवशेषों का समुचित निस्तारण कराया जाए तथा नगर निकाय निर्धारित स्थलों पर गड्ढों में उन्हें दबाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं पर नियंत्रण एवं प्रकाश व्यवस्था व्यवस्थित रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार त्याग, बलिदान एवं शांति का प्रतीक है, जिसे प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के फोटो अथवा वीडियो न बनाए जाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर साझा अथवा वायरल किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, विद्युत एवं जल निगम विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि पर्व को पूर्ण शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा तथा सभी लोग प्रशासन का सहयोग करेंगे।

You Might Also Like

हीटवेव में तिरपाल के नीचे जिंदगी काट रहा पीड़ित परिवार, न्याय न मिला तो डीएम दफ्तर पर होगा आमरण अनशन

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर मे लगी आग मचाहडंकंप

नरतन देवी मंदिर में रामचरितमानस पाठ एवं भंडारे का आयोजन

MADHAV NISHAD May 23, 2026 May 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

267 विधानसभा रामनगर की जनता कर रही पुकार महंतअर्चना गिरी पहली बार

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 29, 2026
रमज़ान का दूसरा अशरा मग़फिरत का पैग़ाम देता है: क़ारी बिलाल नूरी
जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, डीएम से की शिकाय- अधिक बिल और बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?