By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: फतेहपुर खागा कांड: पीड़िता से मिलने जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोका
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > फतेहपुर खागा कांड: पीड़िता से मिलने जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोका
Fatehpur

फतेहपुर खागा कांड: पीड़िता से मिलने जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोका

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/30 at 5:26 AM
MADHAV NISHAD Published April 30, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। खागा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने खागा कस्बे में रोक लिया। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तीखी नोंकझोंक भी हुई।
जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के घर जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। बाद में सभी नेताओं को निरीक्षण भवन (डाक बंगले) में बैठा दिया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई, वहीं प्रशासन का कहना था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में खागा क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जिसका कनेक्शन सत्ताधारी दल भाजपा से बताया जा रहा है जिस संबंध में मुख्य आरोपी के भाजपा के कई जिला के दिग्गज नेताओं के साथ के फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर विपक्ष द्वारा वायरल किया जा रहा है साथ ही पुलिस ने 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कई टीमों का गठन भी किया है। इतना ही नहीं घटना में लापरवाही सामने आने पर संबंधित थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। बुधवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के दौरान पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, सुशीला मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। फिलहाल मामले को लेकर जिले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

You Might Also Like

रात में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विभाग पर उठे सवाल

असोथर में मौत की खुदाई? रात के अंधेरे में गरजती जेसीबी ने निगल ली एक युवक की जान

अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने करोड़ों रुपए लागत की शहरी पेय जल परियोजना का भूमि पूजन करके किया शिलान्यास

फ़तेहपुर जिले के देवीगंज पुल के पास तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस से कुचलकर गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम

MADHAV NISHAD April 30, 2026 April 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

वर्ल्ड कैंसर डे पर एसबीआई फाउंडेशन और चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के संयुक्त प्रयास से वर्ल्ड कैंसर डे पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 5, 2026
जिलाधिकारी ने की नगर-निकाय के कार्यों एवं डूंडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा
नवनियुक्त आँगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण व नवनिर्मित आँगनबाडी केन्द्रों भवनों का लोकार्पण सम्पन्न
बाराबंकी, 22 जनवरी 2026।राज्यमंत्री कारागार/प्रभारी मंत्री, बाराबंकी सुरेश राही जी द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुहॅपका (एफ0एम0डी0) रोग नियंत्रण निःशुल्क टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ
चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के मामा पर दिनदहाड़े हुआ जानलेवा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?