By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: महिला से लूट, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास – ऑडियो वायरल, फिर भी पुलिस पर उठे सवाल
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > महिला से लूट, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास – ऑडियो वायरल, फिर भी पुलिस पर उठे सवाल
Fatehpur

महिला से लूट, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास – ऑडियो वायरल, फिर भी पुलिस पर उठे सवाल

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/25 at 7:31 PM
MADHAV NISHAD Published April 25, 2026
Share
SHARE

संविधान रक्षक न्यूज़ | लोकतंत्र की आवाज
संवाददाता: अवधेश कुमार
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ लूटपाट, मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, घटना से जुड़ा ऑडियो भी वायरल हो रहा है, इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़िता ममता देवी पत्नी अमर सिंह के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे वह अपनी बहन कमला देवी के घर से लौट रही थी। बताया गया कि जमीन बिक्री के पैसे में से कुछ रकम बहन ने सुरक्षित रखने के लिए उसे दी थी।
जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों—बद्री प्रसाद, सुरेश और रोहित—ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी नशे में थे और उनके पास हथियार भी थे। आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उसके पास रखे लगभग 50 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे और उसके छोटे बच्चे को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिससे वह बेहद डरी हुई है। पति के बाहर रहने के कारण वह खुद को और भी असुरक्षित महसूस कर रही है।
घटना के बाद पीड़िता ने सीधे थाने जाने के बजाय किसी तरह मंझनपुर पहुंचकर ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ गांव में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं होता।
इसके बाद 25 अप्रैल की सुबह एक और घटना सामने आई। पीड़िता जब पानी भरने गई थी, तभी एक आरोपी ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और कथित तौर पर उसकी इज्जत पर हमला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
पीड़िता ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि जब वह थाना करारी पहुंची तो वहां उसकी शिकायत पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई और उसे डांटकर भगा दिया गया।
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों द्वारा बार-बार फोन कर धमकाने की कोशिश की गई, जिसकी कुछ रिकॉर्डिंग भी सामने आई है।
अब सवाल यह उठता है कि जब ऑडियो और शिकायत दोनों मौजूद हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?
पीड़िता ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

You Might Also Like

एसपी ने गुप्त जांच के बाद दो उपनिरीक्षकों को सौंपी थानों की कमान

विकासखंड धाता के यमुना कटरी में पहुंची नव चेतना शिक्षा एवं सेवा संस्थान की टीम

भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व किसान हितों पर बने ठोस निर्णय

दो साल बीत गए, आखिर कब बनेगा किशनपुर का तुर्की पुल?

जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान

MADHAV NISHAD April 25, 2026 April 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

पुरुषोत्तम मास मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक सम्पन्न

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD May 9, 2026
गो रक्षार्थ धर्म यात्रा के साथ बिंदकी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठाई मांग
चौकीदार ने प्रधान पति पर असलहा से फायर करने का लगाया आरोप
हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, किसान को भारी नुकसान
Medicaid Expansion Improves Hypertension and Diabetes Control
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?