संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
जनपद बाराबंकी से लगभग 35 किलोमीटर दूरी पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में बहुत ही प्रसिद्ध भोलेनाथ का स्थान है। वर्तमान पुरुषोत्तम मास का मेला अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है कि इतनी भीषण गर्मी में स्वच्छ पानी पीने के लिए शिव भक्त तरस रहे हैं। नल की टोटी शो पीस बनी हुई है। आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है। पुरुषोत्तम मास का दूसरा सोमवार चल रहा है जिसमें स्वच्छ पानी पीने के लिए जनता परेशान है। ऑपरेटर अपनी मनमानी ढंग से कार्य करते हैं।


