By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: पानी की बोतल उठाते समय बस की चपेट में आया यूकेजी छात्र, मौत
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > पानी की बोतल उठाते समय बस की चपेट में आया यूकेजी छात्र, मौत
Uncategorized

पानी की बोतल उठाते समय बस की चपेट में आया यूकेजी छात्र, मौत

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/22 at 10:16 AM
MADHAV NISHAD Published April 22, 2026
Share
SHARE

परिचालक न होने का आरोप, परिजनों का हंगामा

महेश चक्रवर्ती असोथर (फतेहपुर)।

थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ लखनहा मजरे ऐझी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस की टक्कर से पांच वर्षीय यूकेजी छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बस में परिचालक न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, चंद्रगढ़ लखनहा निवासी मुकेश चौहान का पुत्र कार्तिकेय लवकुश इंटर कॉलेज असोथर में यूकेजी का छात्र था। उसका बड़ा भाई किशन कक्षा एक में पढ़ता है। सोमवार को दोनों भाई रोज की तरह स्कूल बस से करीब तीन बजे अपने गांव पहुंचे। बस से उतरते समय कार्तिकेय की पानी की बोतल बैग से निकलकर बस के अगले टायर के पास गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह बोतल उठाने के लिए झुका, चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे वह बस की चपेट में आ गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। भाई किशन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
परिजन घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बेसड़ी गांव के पास उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अन्य बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को घर ले गए। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बस में परिचालक नहीं रहता, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में रहती है। उनका कहना था कि यदि परिचालक मौजूद होता तो बच्चे को सुरक्षित उतारा जा सकता था। लोगों ने स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि जांच में बस के कागजात सही पाए गए हैं।
₹100 की बोतल ने ले ली जान
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अंजनी ने बिलखते हुए कहा कि ₹100 की बोतल ने बेटे की जान ले ली। अगर वह बोतल को जाने देता तो आज उसका बेटा जिंदा होता।

प्रबंधक का पक्ष:

विद्यालय के प्रबंधक लवकुश सिंह ने बताया कि बस में सामान्यतः परिचालक रहता है, लेकिन वह अवकाश पर था। चालक को बिना परिचालक बस न ले जाने के निर्देश दिए गए थे, फिर भी वह बच्चों को छोड़ने के लिए बस ले गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बस में अक्सर परिचालक नहीं रहता है।

You Might Also Like

डीएम के हस्तक्षेप से टूटा 35 वर्षों से अधिक का इंतज़ार, चकबन्दी वाद का हुआ समाधान

🌟फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, बच्चों को वितरित की गई कॉपी-किताबें

सपा कार्यकर्ता सड़क हादसे में हुई छात्र की मृत्यु के दोस्त के जनाजे में हुए सामिल

फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

बेमौसम बारिश से तबाह किसानों के लिए मुआवजे की मांग, भाकियू भूमिपुत्र ने सौंपा ज्ञापन

MADHAV NISHAD April 22, 2026 April 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

आबकारी विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान, 17 स्थानों पर की छापेमारी, 03 अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को भेजा जेल

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar December 13, 2025
Building a Foundation for Sustainable Health and Longevity
मौरंग खदान से नहीं थम रहा ओवरलोडिंग रोडे हो रही खराब जिम्मेदार मौन
अब मेरी बारी’ पड़ा भारी: वायरल वीडियो से खुली पोल, सिपाही सस्पेंड—पुलिस महकमे में हड़कंप
गाजीपुर थाना में ‘सिस्टम’ का खेल!खाकी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, मोरम माफियाओं की कथित इंट्री बेनकाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?