By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: डीएम के हस्तक्षेप से टूटा 35 वर्षों से अधिक का इंतज़ार, चकबन्दी वाद का हुआ समाधान
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > डीएम के हस्तक्षेप से टूटा 35 वर्षों से अधिक का इंतज़ार, चकबन्दी वाद का हुआ समाधान
FatehpurUncategorized

डीएम के हस्तक्षेप से टूटा 35 वर्षों से अधिक का इंतज़ार, चकबन्दी वाद का हुआ समाधान

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/04/16 at 5:37 PM
Dheerendra Kumar Published April 16, 2026
Share
SHARE

जिलाधिकारी का जनता दर्शन बना प्रभावी मंच, लंबित प्रकरणों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण

बाराबंकी, 15 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त एवं परिणामोन्मुखी मंच बनता जा रहा है, जहां प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जनसुनवाई में प्रस्तुत पहला प्रकरण ग्राम गोबरहा (गौरसादिकपुर) परगना देवा, तहसील नवाबगंज निवासी श्रीमती तारावती उर्फ लीलावती से संबंधित था, जो विगत 35 वर्षों से चकबन्दी न्यायालय में लंबित चला आ रहा था।आवेदिका द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वर्षों से प्रकरण लंबित होने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित पीठासीन अधिकारी चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम को तलब कर प्रकरण का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में अधिकारी द्वारा त्वरित सुनवाई करते हुए प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया, जिससे वर्षों पुराना विवाद समाप्त हो सका।

इसी क्रम में दूसरा प्रकरण सुनील कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुमार सोनी एवं ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी ग्राम अनवारी, परगना कुर्सी, तहसील फतेहपुर से संबंधित था, जिसमें आवेदकों के प्लाट पर वर्ष 2024 से भूमि कब्जेदारी का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। जनसुनवाई में प्रकरण प्रस्तुत होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 134 वाद के अंतर्गत कब्जा दिलाया गया, जिससे आवेदकों को राहत प्राप्त हुई।

दोनों ही प्रकरणों में शीघ्र निस्तारण से संतुष्ट आवेदकगण ने जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आभार व्यक्त किया तथा जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के क्रम में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

शहीद वीर जवान विजय कुमार पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी से हड़कंप

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हथगांव थाने में की जनसुनवाई

अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एक माह में दिखेगा बदलाव : सीएमओ डॉ. यू.बी. सिंह

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से 150 घरों में अंधेरा लेकिन अभी भी जिम्मेदार ईश ओर ध्यान नहीं

Dheerendra Kumar April 16, 2026 April 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

टोटी न देख प्यासे लौट रहे स्कूली बच्चे व राहगीर

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD May 1, 2026
👉बांदा मर्का के खादर के गाटा संख्या 96/4 एक माह से खंड संख्या एक से लाई जाती है ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर डंपर
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं
What You Need to Know about Covid Delta Variant
Discovering Harmony in Mental, Emotional, and Physical Health
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?