खखरेरू फतेहपुर सपा कार्यकर्ता सड़क हादसे में हुई छात्र की मृत्यु के दोस्त के जनाजे में उसके पैतृक गांव पहुंच कर सामिल हुए आपको बताते चलें कि बैरी गांव निवासी छात्र आयुष की बस के रौंदने से दर्दनाक मौत हो गई थी। जब दोस्त की मौत की सूचना दोस्त खखरेरू निवासी हमजा को लगी तो वह दोस्त के बिछड़ने का दर्द नहीं सह सका और घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जिनकी दोस्ती आज के जमाने में एक मिसाल बन गई है।और हमेशा याद किया जाएगा इन दोनों नौनिहालों की दोस्ती ने समाज की आंखें खोल दी। दोनों साथ रहे, पढ़े खेलेऔर एक साथ इस दुनिया को अलविदा कह गए इस दुख की घड़ी में मृतक युवक हमजा के पैतृक गांव ऐराना पहुंच कर सपा कार्यकर्ताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक हमजा के जनाजे में सामिल हुए जिसमें डी आई जी रामकृष्ण परमहंस पूर्व विधायक प्रत्याशी विधानसभा खागा अपने सपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इसी क्रम में गांव बरयेपुर’ जाकर गंभीर रूप से घायल युवक शिवम के पिता जी विजय सिंह एवं परिवार से मुलाकात कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।


