By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: फतेहपुर साइबर क्राइम पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल-सिम बरामद
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > फतेहपुर साइबर क्राइम पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल-सिम बरामद
Fatehpur

फतेहपुर साइबर क्राइम पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल-सिम बरामद

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/02 at 3:14 AM
MADHAV NISHAD Published April 2, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर ने मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कंप्यूटर उपकरण बरामद किए हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी ‘uniquerishtey.com’ नामक वेबसाइट के माध्यम से शादी के इच्छुक युवक-युवतियों के मोबाइल नंबर हासिल करते थे। इसके बाद कॉल सेंटर के जरिए संपर्क कर अलग-अलग पैकेज का झांसा दिया जाता था और क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे।
आरोपी व्हाट्सएप पर फर्जी फोटो भेजकर भरोसा जीतते थे और फिर बातचीत के नाम पर और अधिक रकम ऐंठ लेते थे। गिरोह पिछले करीब 18 महीनों से सक्रिय था और हजारों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना राधानगर क्षेत्र के एक किराए के मकान में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा। यहां से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य यदु, अनिल कुमार, दिनेश कुमार बाजपेयी, नीलम, तनु शर्मा और श्रेया मिश्रा शामिल हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को शादी के नाम पर झांसा देकर उनसे ₹2,999 से लेकर ₹19,999 तक की रकम वसूलते थे। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें महिलाएं भी अहम भूमिका निभाती थीं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

You Might Also Like

ग्राम जवई पंडरी में पहली बार अंबेडकर पार्क में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, ग्राम प्रधान ने केक काटकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह

🌟फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, बच्चों को वितरित की गई कॉपी-किताबें

दिनदहाड़े आम के हरे पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल!

बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन

योगी सरकार में लेखपाल कानून गो। तालाब के अंदर से कर रहे पैमाइश।

MADHAV NISHAD April 2, 2026 April 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

फतेहपुर में FIR के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, जेल चौकी इंचार्ज गिरीश धर दुबे पर बचाने के आरोप,

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 12, 2026
हेड कांस्टेबल दयाशंकर वर्मा ने साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर आत्मविश्वास हो, तो वर्दी की सिलाई और कंधे के सितारे आप खुद भी मैनेज कर सकते हैं।
The FDA is Helping Millions of Americans Hear Better, Finally
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद के दो दिवसीय कार्यकर्ता जिला अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक रवि प्रकाश एवं विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?